Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में कब पड़ेगी बर्फ? IMD ने जारी किया अलर्ट, लौटेगी कंंपा देने वाली ठंड

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 03:20 PM (IST)

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जल्द बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड की वापसी की संभावना है। यह खबर उन लोगों के लिए अच्छी है ...और पढ़ें

    बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट। जागरण आर्काइव

    बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया

    2. उत्तराखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड लौटेगी

    3. पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर

    जागरण संवाददाता, देहरादून। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिससे ठंड के लौटने की संभावना जताई जा रही है। इस खबर से उन पर्यटकों में भी खुशी की लहर है जो बर्फबारी देखने का प्‍लान कर रहे हैं। 

    मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 से 27 जनवरी तक राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 23 जनवरी को 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    चटख धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि

    वहीं उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी ठिठुरन बरकरार है।

    पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से वर्षा और बर्फबारी का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। हालांकि, गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मौसम के बदले तेवर, लगातार चढ़ रहा पारा; जनवरी में ही ठंड 'छूमंतर'

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: नैनीताल में पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद बढ़ी गर्मी, मौसम ने चौंकाया