Uttarakhand Weather: मौसम के बदले तेवर, लगातार चढ़ रहा पारा; जनवरी में ही ठंड 'छूमंतर'
हरिद्वार में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम में बदलाव आया है। दिन में चटख धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है, हालांकि सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। मंगलवार ...और पढ़ें

मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 4.8 िडग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जागरण
HighLights
हरिद्वार में कड़ाके की ठंड से मिली राहत
मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज
खुशगवार मौसम से बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे लोगों को इन दिनों दिन में चटख धूप निकलने से खासी राहत मिल रही है। हालांकि सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बना है। बहादराबाद स्थित सौर बेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.0 और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया था। पिछले सप्ताह तक सर्दी सितम ढा रही थी। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था लेकिन अब रोजाना पारा उछाल मार रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम खुशगवार होने से बाजारों में खासी चहल पहल दिख रही है। बाजार भी देरी से बंद हो रहे हैं।
जमालपुर कलां क्षेत्र में आठ घंटे गायब रही बिजली
हरिद्वार: जमालपुर कलां और आसपास क्षेत्रों में मंगलवार को करीब आठ घंटे बिजली गायब रही। इससे लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति रोकी गयी थी। सुबह साढ़े दस बजे गयी बिजली शाम साढे छह बजे के बाद आयी। बाधित आपूर्ति का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा।