विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से होगा शुरू

By Edited By:
Published: Fri, 23 Nov 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 09:17 PM (IST)

विधानसभा का शीतकालीन सत्र अगले माह चार दिसंबर से होगा। सत्र के दौरान चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से होगा शुरू
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से होगा शुरू

देहरादून, राज्य ब्यूरो। विधानसभा का शीतकालीन सत्र अगले माह चार दिसंबर से होगा। सत्र के दौरान चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा के इस वर्ष तीसरे सत्र के लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अधिसूचना जारी की। सत्र दो दिन चार और पांच दिसंबर तक चलने की संभावना है। 

विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि सत्र में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। उधर, अनुपूरक बजट के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। वित्त विभाग सभी महकमों को आदेश जारी कर अनुपूरक बजट की मांग के लिए प्रस्ताव मांग चुका है। 

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अनुपूरक बजट डेढ़ से ढाई हजार करोड़ का हो सकता है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने अनुपूरक बजट को लेकर विभागों की तैयारी की समीक्षा भी की। 

कैबिनेट अब शनिवार को 

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा, उच्च शिक्षा के साथ ही विभिन्न मामलों पर चर्चा होगी। बैठक में अनुपूरक बजट को लेकर भी चर्चा संभावित है। विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी होने के चलते कैबिनेट के फैसलों की ब्रीफ्रिंग नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: आप की प्रत्याशी रजनी रावत ने चुनाव में किया सबसे ज्यादा खर्च

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: लक्ष्मी पंत बने पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में खुद भाजपा नहीं भांप पाई अंडर करंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।