विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्थर लगने से खाई में गिरी स्कूटी, महिला की जान गई Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 15 Dec 2019 01:14 PM (IST)

धनोल्टी से बर्फबारी देखकर लौट रही स्कूटी सवार महिला पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।

पत्थर लगने से खाई में गिरी स्कूटी, महिला की जान गई Dehradun News
पत्थर लगने से खाई में गिरी स्कूटी, महिला की जान गई Dehradun News

मसूरी, जेएनएन। धनोल्टी से बर्फबारी देखकर लौट रही स्कूटी सवार महिला पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान स्कूटी पर पीछे बैठी महिला खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृत महिला कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौलागढ़ की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौलागढ़ निवासी विजय थापा अपनी प}ी मोनिका थापा और बेटी मीनल तथा पड़ोसी उषा ठाकुरी और उनके बेटे अभिआंशु के साथ दो अलग-अलग स्कूटी से शनिवार को दिन में मसूरी होते हुए धनोल्टी में बर्फबारी देखने गए थे। वहां से लौटते समय एक स्कूटी विजय थापा चला रहे थे, जिस पर उनकी बेटी मीनल और अभियांशु बैठे थे, जबकि दूसरी स्कूटी उषा ठाकुरी चला रही थी, जिस पर विजय थापा की पत्‍नी मोनिका बैठी हुई थीं। 

यह भी पढ़ें: डीसीएम ने बाइक सवार दो छात्रों को  मारी टक्कर, मौत

बाटा घाट से वुड स्टॉक के बीच जबरखेत क्षेत्र में जेपी बैंड के पास उषा ठाकुर की स्कूटी पर पत्थर आ गिरा, जिससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। इस दौरान पीछे बैठी मोनिका खुद को संभाल नहीं सकीं और गहरी खाई में जा गिरीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनिका को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल उषा ठाकुरी को मसूरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन घायल Dehradun News