विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौके पर हुई मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 02:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 07:30 AM (IST)

देहरादून के डोईवाला में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर स्‍कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया है।

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौके पर हुई मौत
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौके पर हुई मौत

 डोईवाला, [जेएनएन]: शुक्रवार सुबह मिश्रा वाला मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। 

घटना शुक्रवार तड़के चार बजे मिश्रावाला मुख्य हाईवे देना बैंक के समीप की है। टोंग्या निवासी अजय (14 वर्ष) पुत्र आनंद मिस्टरवाला टोंग्या से स्कूटी के जरिये लच्छीवाला की ओर जा रहा था। 
इस बीच देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और विपरीत दिशा में जा रहे किशोर अजय को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।