विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉकडाउन के उल्लंघन में हरिद्वार जिले में 12 लोग गिरफ्तार Haridwar News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Fri, 03 Apr 2020 10:41 AM (IST)

पूरे जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 67 वाहन सीज किए गए और 9 के चालान किए।

लॉकडाउन के उल्लंघन में हरिद्वार जिले में 12 लोग गिरफ्तार Haridwar News
लॉकडाउन के उल्लंघन में हरिद्वार जिले में 12 लोग गिरफ्तार Haridwar News

हरिद्वार, जेएनएन। पूरे जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 67 वाहन सीज किए गए और 9 के चालान किए। वहीं झबरेड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सभी दुकानदार मौके से फरार हो गए थे। कई जगहों पर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सिविल लाइंस में डेयरी संचालक को फटकार लगाते हुए डेयरी बंद कराई।

प्रदेश में पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं कुछ युवक बाइक लेकर सड़कों पर घूम रहे है। घरों के बाहर भी युवक जमघट लगाकर खड़े रहते है। ऐसे में पुलिस के लिए भी इन लोगों से निपटना चुनौती बना है। पुलिस की तरफ से हर दिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रिंस, हरीश, नितिन निवासी सिविल लाइंस, युवराज और अनुज निवासी आदर्शनगर को गिरफ्तार कर इन पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। वहीं दूसरी तरफ गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी पांच लोगों को लॉक डाउन के आरोप में गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने नितिन निवासी सलेमपुर, राहुल निवासी प्रेमनगर, आजम निवासी रामपुर, रुपेश निवासी शेखपुरी को गिरफ्तार किया है। इन पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

वहीं मंगलौर पुलिस ने उदलहेड़ी निवासी रविशंकर को लॉक डाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया है। इस पर मुकदमा दर्ज हुआ है। झबरेड़ा पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें झबरेड़ा निवासी शुभम, शिवम, तुषार, मनोज के अलावा भक्तोवाली निवासी गुड्डू शामिल है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Lockdown: दुकान खोलने पर चार दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News

लॉक डाउन में रुड़की पहुंच गया जिला बदर

कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के खंजरपुर निवासी जिला बंदर आशिफ लॉक डाउन का उल्लंघन करते रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आशिफ के खिलाफ विभिन्न मामलों के 10 मुकदमे दर्ज है। करीब छह माह पहले जिलाधिकारी ने आशिफ को जिला बंदर कर दिया था। उसकी समय अवधि चार दिन बाद पूरी होनी थी, लेकिन वह किसी तरह से रुड़की बस अड्डे पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: राशन की कालाबाजारी पर दस दुकानदारों के किए गए चालान