Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मास्क नहीं लगाने पर 28 लोगों का किया चालान Haridwar News

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 14 May 2020 11:11 AM (IST)

    लॉकडाउन के दौरान मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने 28 लोगों के नकद चालान किए हैं। वहीं पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट ...और पढ़ें

    मास्क नहीं लगाने पर 28 लोगों का किया चालान Haridwar News
    मास्क नहीं लगाने पर 28 लोगों का किया चालान Haridwar News

    रुड़की, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने 28 लोगों के नकद चालान किए हैं। वहीं पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।

    पुलिस की तरफ से लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वाले तीन लोगों के दो-दो सौ रुपये के नकद चालान किए। वहीं पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घूम रहे और दुकान खोलने वाले आठ लोगों खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने भी बिना मास्क के घूम रहे 10 लोगों के चालान किए। वहीं भगवानपुर और झबरेड़ा पुलिस ने भी लॉकडाउन के दौरान मास्क नहीं लगाने पर क्रमश: 12 और तीन लोगों के चालान किए।

    नहीं कर रहे नियमों का पालन 

    रुड़की शहर और देहात में लॉकडाउन के दौरान भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग धड़ल्ले से बाइक पर टिपल राइडिंग कर रहे हैं। ऐसे हालात तब हैं जबकि सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती है। पुलिस भी लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। 

    कई लोग शहर की सड़कों पर टिपल राइडिंग करते नजर आए। पुलिस ने भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पांच वाहन सीज किए तथा 10 वाहनों का चालान किया। वहीं झबरेड़ा कस्बे में भी पुलिस ने टिपल राइ¨डग में एक वाहन का चालान किया।

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन में 498 लोग गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

    लॉकडाउन को लेकर ग्रामीणों के साथ की बैठक

    लॉकडाउन के दौरान हो रहे विवाद को लेकर पुलिस ने सरकड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने सरकड़ी गांव में ग्रामीणों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में लोग शांति व्यवस्था बनाकर रखें। छोटे मोटे विवाद होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी जाएं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। एक दिन पहले गांव में विवाद हुआ था। साथ ही लोगों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन में तीन वाहन सीज, 22 लोगों का किया चालान