विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee Lockdown: लॉकडाउन के उल्लंघन में 38 गिरफ्तार, राशन लेने पहुंचे श्रमिकों को किया पुलिस के हवाले

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Mon, 06 Apr 2020 09:42 AM (IST)

23 मार्च से लॉकडाउन की शुरुआत से ही लगातार लोग इसका उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। तो कहीं गलियों में बतियाते नजर आ रहे हैं।

Roorkee Lockdown: लॉकडाउन के उल्लंघन में 38 गिरफ्तार, राशन लेने पहुंचे श्रमिकों को किया पुलिस के हवाले
Roorkee Lockdown: लॉकडाउन के उल्लंघन में 38 गिरफ्तार, राशन लेने पहुंचे श्रमिकों को किया पुलिस के हवाले

रुड़की, जेएनएन। 23 मार्च से लॉकडाउन की शुरुआत से ही लगातार लोग इसका उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। तो कहीं गलियों में बतियाते नजर आ रहे हैं। पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

कई लोगों के खिलाफ अब तक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद लोगों की हरकतें कम नहीं हो रही है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने शहर से देहात तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भगवानपुर में अलग-अलग जगहों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन सभी का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। वहीं सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने भी लॉरडाउन का उल्लंघन करने पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में 4 लोग ऐसे थे,  जिन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन कर दुकान खोली थी। दो लोग ऐसे थे जो बाइक पर बेवजह घूम रहे थे। इन दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

वहीं मंगलौर पुलिस ने भी मंगलौर कस्बे में लॉक डाउन के दौरान दुकान खोलने पर शोएब आलम निवासी लाल बाड़ा मोहल्ला मंगलौर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राशन लेने पहुंचे श्रमिक किए पुलिस के हवाले 

भगवानपुर में कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में मेहनत मजदूरी करने वालों को ऐसे भी दिन देखने पड़ेंगे शायद ही कभी किसी मेहनतकश ने ऐसी कल्पना की होगी। काम-धंधा बंद हुआ तो रोज खाने-कमाने वाले मजदूरों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया। 

जब श्रमिक उप जिलाधिकारी कार्यालय पर राशन लेने पहुंचे तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो वास्तव में मजदूरों के पास राशन नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उनको राशन उपलब्ध कराते हुए घरों में रहने को कहा।

लॉकडाउन में शासन-प्रशासन ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का वादा किया है। जिसे काफी हद तक पूरा भी किया जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग जरूरत न होते हुए भी अनाज लेने पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अब पुलिस पूरी तसल्ली के बाद ही अनाज उपलब्ध करवा रही है।

इन दिनों भगवानपुर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राशन वितरित किया जा रहा है। भगवानपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ लग जा रही है। इसकी वजह से यहां पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने ऐसे लोगों को चिह्नित करने को कहा। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: उत्‍तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 257 लोग गिरफ्तार

क्षेत्र के 15 लोगों को चिन्हित कर राशन लेने के लिए थाने में भेज दिया गया। जिस पर पुलिस को पहले तो यकीन नहीं हुआ कि मजदूरों को अब तक राशन नहीं मिला, लेकिन सच्चाई जानने के लिए छानबीन की गई तो इन लोगों के घरों पर राशन ही नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सभी को राशन उपलब्ध कराते हुए घरों में रहने को कहा। वहीं उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि तीन सौ चिन्हित श्रमिकों को उनके घर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने काम काम किया गया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: पुलिस की सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे लोग, उल्लंघन में 14 गिरफ्तार