विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

51 KM लंबे सहारनपुर-हरिद्वार 6 लेन बाईपास से दिल्ली का सफर होगा आसान, ऋषिकेश को भी म‍िलेगा बड़ा फायदा

Published: Wed, 15 Apr 2026 07:00 AM (IST)

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के विस्तार के तहत 51 किमी लंबा सहारनपुर-हरिद्वार बाईपास बन रहा है। यह हरिद्वार से दिल्ली की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

शैलेंद्र गोदियाल, हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक-कॉरिडोर के निर्माण से देहरादून और दिल्ली की दूरी तो कम होगी। साथ ही, धर्मनगरी हरिद्वार, उत्तराखंड का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल और रुड़की-भगवानपुर से सहानपुर व दिल्ली पहुंचना भी पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान हो जाएगा। हालांकि, 51 किलोमीटर लंबे सहारनपुर-हरिद्वार बाइपास के निर्माण पूरा होने में जून 2026 तक का समय लगेगा।

इससे हरिद्वार वासियों को हरिद्वार-मेरठ हाईवे के जाम से मुक्ति और दिल्ली पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। मंगलवार को देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सहारनपुर-हरिद्वार बाइपास मार्ग का इसी वर्ष जून में उद्घाटन कर देंगे। इससे हरिद्वार के साथ ऋषिकेश को बड़ा फायदा मिलेगा।

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर से हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार को जोड़ने के परियोजना के तहत सहारनपुर से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर बाइपास मार्ग की योजना तैयार की गई। यह योजना दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का एक्सटेंशन है। जिसे एनएच-344बी नाम दिया गया है। यह बाइपास मार्ग हरिद्वार मुजफ्फरनगर मार्ग से रुड़की के पास से होते हुए सहारनपुर में कोरिडोर से जुड़ेगा। 6 लेन चौड़े एक्सटेंशन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

इस एक्सटेंशन की कुल लंबाई लगभग 51 किलोमीटर है। इसके तैयार होने के बाद हरिद्वार से सहारनपुर के बीच की दूरी 51 किलोमीटर रह जाएगी। इस बाइपास मार्ग से दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर होते हुए हरिद्वार से दिल्ली पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगेगा।

वर्तमान में हरिद्वार मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचने में पांच से छह घंटे का समय लगता है। साथ ही, इस मार्ग पर जाम में भी यात्रियों को जूझना पड़ता है। हरिद्वार के लिहाज से यह मार्ग कांवड़, कुंभ, अर्धकुंभ के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। खासकर कांवड़ के समय सिड़कुल सहित भगवानपुर, रुड़की औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए भी लाइफ लाइन की तरह होगा।

ऋषिकेश का सफर भी होगा आसान

हरिद्वार: इस कॉरिडोर का विस्तार होने से हरिद्वार के साथ-साथ ऋषिकेश तक पहुंचना भी सरल हो जाएगा। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु इस मार्ग का उपयोग कर सीधे हरिद्वार पहुंच सकेंगे और हरिद्वार से ऋषिकेश तक आसानी से जा सकेंगे। इससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

ग्रीनफील्ड बाईपास अक्टूबर तक होगा तैयार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि 861 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा फोरलेन ग्रीनफील्ड बाइपास (फेज-वन) अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके तैयार होते ही दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश का सफर पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो जाएगी।

15 किलोमीटर लंबा यह बाइपास बहादराबाद से श्यामपुर कांगड़ी तक तैयार हो रहा है। यह बाइपास हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे से जुड़ते हुए शहर के बाहरी हिस्से से यातायात को डायवर्ट करेगा। इससे हरिद्वार शहर के भीतर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर यात्रा सीजन और पर्वों के दौरान सुविधा मिलेगी।

योजना के दूसरे चरण को लेकर भी सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। फेज-टू का कार्य इसी वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। इस चरण के पूर्ण होते ही यह बाइपास एक पूर्ण रिंग रोड का रूप ले लेगा, जो हरिद्वार को चारों ओर से जोड़ते हुए ऋषिकेश और उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के साथ ही टूटे ट्रैफिक नियम, रॉन्ग साइड दौड़ीं बाइक-कार; पुलिस लापता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।