विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रामीण का रुपयों से भरा बैग लूटकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार Haridwar News

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 07 Feb 2020 11:29 AM (IST)

लक्सर क्षेत्र के एक ग्रामीण से नकदी भरा बैग लूटकर फरार हुए एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई कुछ रकम बरामद हुई है जबकि उसका एक साथी फरार है।

ग्रामीण का रुपयों से भरा बैग लूटकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार Haridwar News
ग्रामीण का रुपयों से भरा बैग लूटकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार Haridwar News

रुड़की, जेएनएन। लक्सर क्षेत्र के एक ग्रामीण से नकदी भरा बैग लूटकर फरार हुए एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई कुछ रकम बरामद हुई है, जबकि उसका एक साथी फरार है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

लक्सर क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी देशराज कलियर के मेहवड़ में बेटी की मंगनी करने गया था। देर रात को वह लौट रहा था। नगर निगम पुल के पास रात के समय देशराज अपने परिवार के लोगों से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां पर आए। दोनों युवकों ने देशराज से रुपयों भरा बैग छीन लिया और वहां से फरार हो गए। 

देशराज ने शोर मचाया, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए। बैग में 22 हजार की रकम थी। पुलिस ने भी आरोपितों की तलाश की। पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक आरोपित को चिह्नित कर लिया। पुलिस ने इस मामले शहजाद निवासी बंदारोड, सिविललाइंस कोतवाली को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 हजार की रकम बरामद की।

आरोपित ने बताया कि वारदात में उसका एक साथी शकील निवासी सती मोहल्ला भी शामिल था। उसे अपने साथी को साढ़े पांच हजार की रकम दी थी। आरोपित ने बताया कि वह भी ट्रेन से दिल्ली भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपित के साथी को तलाश कर रही है।

पत्नी पर लाखों के जेवरात ले जाने का आरोप

पत्नी पर लाखों के जेवरात मायके ले जाने का आरोप लगाते हुए पति ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि पत्नी ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई है। वहीं इस मामले में पत्नी पक्ष ने भी पति पक्ष पर आरोप लगाए हैं। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवक की शादी करीब छह माह पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती से हुई। कुछ समय से पति पत्नी में विवाद है। विवाहिता की कुछ दिन से तबीयत खराब हो गई तो वह मायके आ गई। विवाहिता का उपचार चल रहा है। 

युवक पक्ष के लोग सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और विवाहिता पर घर से लाखों के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया कि विवाहिता की पहले शादी हो चुकी और उसने अपने पहले पति से तलाक ले रखा है। यह बात युवक से छिपाई गई है। 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने दो चोरियों का किया पर्दाफाश, दो शातिर से बरामद किया सामान Dehradun News

पुलिस ने जब युवती पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि विवाहिता का उपचार नहीं करा रहे थे। इसके चलते विवाद है। विवाहिता पक्ष ने भी युवक पक्ष पर आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गरीब शाह की दरगाह के दानपात्रों से हजारों की रकम चोरी Haridwar News