Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, CJM कोर्ट में पकड़ा गया था; हार्ट अटैक की आशंका

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 02:03 PM (IST)

    हरिद्वार में पुलिस हिरासत के दौरान एक आरोपी नरेश की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अदालत की सुरक्षा और पुलिस हिरासत के बीच मंगलवार को एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

    घटना के अनुसार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में कुछ आरोपियों की जमानत के लिए चार व्यक्ति पहुंचे थे। न्यायालय को संदेह होने पर जब उनकी जांच कराई गई, तो खुलासा हुआ कि चारों 'पेशेवर जमानती' हैं और लंबे समय से फर्जी तरीके से जमानत दिलाने का काम कर रहे थे।

    कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

    इलाज के दौरान बंदी की मौत

    इसी दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, नरेश (निवासी हरिद्वार) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

    प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक लग रहा- पुलिस

    पुलिस के आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी ली है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

    यह भी पढ़ें- पतंजलि हॉस्पिटल की इमरजेंसी सेवा: हरिद्वार वालों के लिए है बेस्ट मेडिकल सॉल्यूशन



    खबरें और भी