Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर के गैर जमानती वारंट जारी, सुरेश राठौर को एक और नोटिस

    By MEHTAB ALAMEdited By: Sunil Negi
    Updated: Fri, 02 Jan 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

    अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित ऑडियो क्लिप मामले में उर्मिला सनावर पर ब्लैकमेलिंग का शिकंजा कस गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट ...और पढ़ें

    आडियो क्लिप से जुड़े मुकदमे के साथ-साथ उर्मिला सनावर पर ब्लैकमेलिंग के मामले में भी शिकंजा कस दिया गया है।

    आडियो क्लिप से जुड़े मुकदमे के साथ-साथ उर्मिला सनावर पर ब्लैकमेलिंग के मामले में भी शिकंजा कस दिया गया है।

    HighLights

    1. उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग में गैर जमानती वारंट।

    2. पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर देहरादून पुलिस का नोटिस।

    3. अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो क्लिप का मामला।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवादित आडियो क्लिप से जुड़े मुकदमे के साथ-साथ उर्मिला सनावर पर अब ब्लैकमेलिंग के मामले में भी शिकंजा कस दिया गया है।

    सुरेश राठौर की बेटी की ओर से पिछले साल रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए ब्लैकमेलिंग के मुकदमे में पुलिस ने उर्मिला के विरुद्ध कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए हैं। उसकी तलाश में कई टीम छापेमारी कर रही हैं।

    वहीं, देहरादून नेहरू कालोनी थाने की एक पुलिस टीम ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा किया।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे बातचीत के आडियो क्लिप को लेकर उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के विरुद्ध हरिद्वार और देहरादून में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही है।

    इन दोनों मामलों में नोटिस जारी होने के बाद गुरुवार को झबरेड़ा और ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस ने भी सहारनपुर पहुंचकर उर्मिला के घर पर नोटिस चस्पा किया था। शुक्रवार को रानीपुर कोतवाली की पुलिस ने भी उर्मिला पर कानूनी शिकंजा कस दिया।

    पिछले साल कोतवाली में दर्ज कराए गए ब्लैकमेलिंग के मुकदमे में पुलिस ने उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए। वारंट मिलते ही पुलिस ने उर्मिला की धर पकड़ के लिए दबिशें चालू कर दी।

    खबरें और भी

    इस बीच देहरादून में भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के संबंध में नेहरू कालोनी थाने की एक पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और ज्वालापुर के शास्त्री नगर में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा किया। कुल मिलाकर दोनों पर चारों तरफ से शिकंजा कस दिया गया है।

    सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

    भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने बीते 24 मार्च 2025 को अभिनेत्री उर्मिला सनावर व एक युवक पर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

    पूर्व विधायक की बेटी का आरोप है कि ब्लैकमेलिंग की साजिश रचते हुए छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। शिकायत देकर बताया था कि होली के दिन एक परिचित युवक राघव ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर होली की शुभकामनाएं दी।

    जिसके बाद उसने कुछ समय बाद एक अनजान मोबाइल फोन नंबर से उनके आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। फिर तुरंत ही उन फोटो को डिलिट कर दिया गया। आरोप है कि जब उसने ट्रू कालर पर नंबर सर्च किया तब उस पर राघव का नाम लिखा आया था।

    आरोप है कि 21 मार्च को उर्मिला सनावर निवासी गोविंदनगर सदर बाजार सहारनपुर के मोबाइल फोन नंबरों से उनकी मां के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज करते हुए लिखा कि उसे फोटो राघव ने दिए हैं। आरोप है कि फोटो की एवज में उससे रकम मांगी गई। 22 मार्च को उनकी मां के मोबाइल फोन पर उर्मिला ने फोटो भेजे थे।

    यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड: वायरल वीडियो पर भाजपा का बड़ा बयान, ' सबूत मिलने पर सरकार हर जांच को तैयार'

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : न्याय की मांग के लिए पैठाणी में उमड़ा राठ क्षेत्र, निकाला संकल्प कैंडल मार्च