Ankita Bhandari Case: एसआईटी ने उर्मिला से पूछे 150 सवाल, सुनी 48 मिनट की रिकॉर्डिंग
एसआईटी ने अंकिता भंडारी मामले में उर्मिला सनावर से पांच घंटे तक लगभग 150 सवाल पूछे। टीम ने सुरेश राठौर ...और पढ़ें

चारों मुकदमो के विवेचक और एसआइटी में शामिल सभी अधिकारी मौजूद रहे।
HighLights
एसआईटी ने उर्मिला सनावर से 150 सवाल पूछे
सुरेश राठौर की 48 मिनट की रिकॉर्डिंग सुनी गई
जांच में कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। एसआइटी ने उर्मिला सनावर से पांच घंटे में करीब 150 सवाल पूछे। जबकि सुरेश राठौर से बातचीत से जुड़ी लगभग 48 मिनट की रिकार्डिंग भी सुनी। पूछताछ के बाद चारों मुकदमो के विवेचक और एसआइटी में शामिल सभी अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ लक्सर नताशा सिंह, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, रानीपुर कोतवाल शांति कुमार, बहादराबाद थाने में दर्ज मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर आरके सकलानी आदि ने सवाल-जवाब किए।
अंकिता प्रकरण में राज्य का माहौल खराब कर रही कांग्रेस: भाजपा
देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर ग्रामीण रोजगार के मुद्दे पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कहा, अंकिता भंडारी प्रकरण पर कांग्रेस राज्य का वातावरण खराब कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि सवाल मनरेगा की आत्मा का नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचारी नीयत सफल नहीं होने का है। जी राम जी से अधिक रोजगार गारंटी दिवस और वित्तीय उपलब्धता, न्यूनतम समय में पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने का है। उन्होंने कि कांग्रेस राज्य के वातावरण को खराब कर रही है और उनके प्रभारी के वक्तव्य से मंशा उजागर हुई है।
हेंद्र भट्ट ने कहा, कांग्रेस सच्चाई से कोसों दूर जाकर भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि कल तक जो मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाने पर रो रहे थे, वही अब मनरेगा की आत्मा मरने पर आंसू बहा रहे हैं। जबकि जी राम जी योजना का पूर्ण सच, संसद में भी लंबी चर्चा में पूरी तरह स्पष्ट हुआ है।
मनरेगा योजना में परिवर्तन कर, इसे अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नयी योजना में पूर्व से अधिक 125 दिन की रोजगार गारंटी सुनिश्चित की गई है। बजट में भी पहले के मुकाबले अब डेढ़ लाख करोड़ का आवंटन किया जाएगा। इसी तरह योजना को पीएम गति शक्ति से जोड़ते हुए पूर्णतया डिजिटलीकरण किया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार की गुंजाइश शून्य हो जाए। अब रोजगार की राशि का भुगतान 15 दिन में होगा अन्यथा ब्याज के साथ दिया जाएगा और काम नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगार भत्ता भी दिया जाएगा।
भट्ट ने अंकिता मर्डर को लेकर कांग्रेस प्रभारी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस का सीबीआइ को लेकर दोहरा रवैया रहा है। वह उसे केंद्र के इशारे पर कार्य करने वाली एजेंसी मानती है और उससे ही जांच की मांग कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उनकी राय पूछी है, जिनकी राय कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अहमियत ही नहीं रखती है।
वहीं आरोप लगाने वालों के दबाव में वीडियो बनाने की सूचनाएं भी सामने आ रही हैं, ऐसे में कांग्रेस को अब तक लगाए सभी झूठे आरोपों पर माफी मांगनी चाहिए। सरकार मामले मे विधिक रायशुमारी कर रही है और मामले मे जांच भी चल रही है, लेकिन कांग्रेस ने मामले मे जो नकारात्मक वातावरण बनाया है उसे जनता देख रही है। जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें- Ankita Murder Case: पुलिस को छकाने के बाद पुराने तेवर, पूरी तैयारी के साथ लौटी उर्मिला
यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौर बोले- गोल्ज्यू देवता करेंगे न्याय, तब तक नहीं पहनेंगे भगवा
यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड : अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पांच घंटे पूछताछ, SIT को सौंपे रिकार्डिंग के सुबूत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।