Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand News: सड़क पर सांड ने 'दौड़ाई' स्कूटी, निराश्रित गोवंशों की धमा-चौकड़ी से लोग परेशान

    Updated: Sat, 03 May 2025 08:32 AM (IST)

    Bull ran scooty on the road निराश्रित पशु सड़कों पर हादसे की वजह बन सकते हैं। एक सांड का वीडियो सामने आने पर लोग परेशान हैं। सड़क पर एक स्कूटी खड़ी थी ...और पढ़ें

    रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास स्कूटी को धकेलते हुए ले जाता सांड l वीडियो ग्रैब
    रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास स्कूटी को धकेलते हुए ले जाता सांड l वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. गुमानीवाला के रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास की घटना
    2. यह वीडियो शुक्रवार शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। गुमानीवाला के रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास एक सांड स्कूटी को लेकर दूर तक धकेलता हुआ ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो शुक्रवार शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। इस वीडियो को कई यूजर ने इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग हैंडल पर शेयर किया है।

    एक मिनट से अधिक के इस वीडियो में 40 सेकंड का हिस्सा अधिक प्रसारित है। चर्चा का विषय बने इस वीडियो पर अलग कमेंट किए जा रहे हैं। ऋषिकेश नगर निगम के साथ ही नगर पालिका मुनिकीरेती, नगर पंचायत तपोवन और स्वर्ग आश्रम में भी निराश्रित पशुओं की धमा-चौकड़ी रहती है।

    लोगों को सता रही चिंता

    कई लोगों ने इस पर भी चिंता जताई। जिस क्षेत्र का यह वीडियो है वह ऋषिकेश से सटे ग्रामीण इलाके है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर इस बात को लेकर चिंता जताई की पूरे तीर्थनगरी क्षेत्र में निराश्रित पशु लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल में निराश्रित पशु के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    ये भी पढ़ेंः पहले मां माहिरा अख्तर शिक्षक बन गईं फिर बेटी शुमायला खान... पाकिस्तानी नागरिक के अभिलेख तलब, आज जांच करेगी कमेटी

    ये भी पढ़ेंः हाथ की हड्डी टूट गई... लेकिन 58 साल की मुन्नी देवी ने दबोच लिया लुटेरा, 12 दिन से बदमाश को नहीं पकड़ सकी पुलिस

    खबरें और भी