Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 नाबालिग कांवड़ यात्रियों की मौत

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:14 PM (IST)

    हरिद्वार में श्रावण मास कांवड़ मेले के दूसरे दिन चंडीगढ़ के चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    गंगनहर में रेस्क्यू आपरेशन चलाती टीम।

    गंगनहर में रेस्क्यू आपरेशन चलाती टीम।

    HighLights

    1. चार नाबालिग कांवड़ यात्री हरिद्वार गंगनहर में डूबकर मरे

    2. जटवाड़ा पुल घाट पर हुआ हृदय विदारक हादसा

    3. एक को बचाने के प्रयास में तीन अन्य भी डूबे

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। श्रावण मास कांवड़ मेले के दूसरे दिन एक हृदय विदारक हादसे में चंडीगढ़ के चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल घाट पर हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंद पड़ी गंगनहर के बीच पानी से भरे गड्ढे में एक नाबालिग साथी डूबने लगा था, जिसे बचाने की कोशिश में बाकी तीन की भी जान चली गई।

    बाद में चारों के शव बरामद कर लिए गए। सभी की उम्र 16 से 17 वर्ष है। मृतक किशोर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र थे।

    पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टर से कांवड़ यात्रियों का एक दल गंगाजल लेने गुरुवार को हरिद्वार आया था।

    शुक्रवार को वापसी के दौरान ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल गंगनहर घाट पर कांवड़ दल विश्राम के लिए रुका था। उसी दौरान कुछ कांवड़ यात्री बंद पड़ी गंगनहर के बीच पानी से भरे गड्ढों में नहाने चले गए।

    एक साथी के डूबने पर बाकी तीन उसे बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन गड्ढा काफी गहरा होने के चलते चारों उसमें डूब कर लापता हो गए।

    सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे और जल पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाया। खोजबीन के चलते कुछ देर में चारों के शव बरामद हो गए।

    एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शिवांशु, नितीश व भरत निवासीगण सेक्टर 30-बी साईं बाबा मंदिर के पास, चंडीगढ़ और रोहित निवासी सेक्टर-26 बापूधाम कालोनी चंडीगढ़ के रूप में हुई। शिवांशु, रोहित और नितीश 12वीं के छात्र थे। जबकि भरत 10वीं में पढ़ता था।

    एसपी सिटी ने बताया कि मृत किशोरों के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर शनिवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार: कांवड़ मेले में SDRF की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना, कांगड़ा घाट पर डूब रहे 2 युवकों को बचाया

    यह भी पढ़ें- भारी बारिश के बाद हरिद्वार की सूखी नदी में आया सैलाब, बहने लगी गाड़ियां