यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को डंपर ने कुचला
हरिद्वार-जगजीतपुर मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। ...और पढ़ें

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार-जगजीतपुर मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था।
हादसा सुबह के समय हुआ। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। श्यामनगर एन्क्लेव निवासी जयमल सिंह का तीन साल का बेटा वंश घर के आगे खेल रहा था। इसी दौरान जगजीतपुर की तरफ से हरिद्वार को जा रहे डंपर ने उसे रौंद दिया।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
घर के बाहर ही यह हादसा होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला ने बताया कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।