Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार के भगवानपुर में सीएम के आगमन से पहले हंगामा, हिरासत में आसपा नेता; थाने पर भीम आर्मी का प्रदर्शन

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:38 AM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी के भगवानपुर आगमन से पहले आजाद समाज पार्टी के संयोजक अमित कुमार को काले झंडे दिखाने की योजना बनाने पर हिरासत में लिया गया। ...और पढ़ें

    भीम आर्मी और आसपा कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया और अमित कुमार की रिहाई की मांग की। Jagran

    भीम आर्मी और आसपा कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया और अमित कुमार की रिहाई की मांग की। Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, भगवानपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भगवानपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम से ठीक पहले गुरुवार को राजनीतिक सरगर्मी बेहद तेज हो गई। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व आजाद समाज पार्टी के विधानसभा संयोजक अमित कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सीएम को काले झंडे दिखाने की पूरी रणनीति तैयार की थी।

    खुफिया तंत्र और पुलिस को जैसे ही इस विरोध प्रदर्शन की भनक लगी, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और आसपा संयोजक अमित कुमार को हिरासत में लेकर भगवानपुर थाने ले आई।

    जोरदार हंगामा

    नेता को हिरासत में लिए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।अपने नेता को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के भारी संख्या में कार्यकर्ता भगवानपुर थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ थाने के भीतर और बाहर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को दबा रही है।

    स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने परिसर में ही दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और अमित कुमार की तुरंत रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने और शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

    खबरें और भी