Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बना सहारा, पहली बार रोडवेज बसों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:05 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे रुड़की से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों के लिए वरदान साबित हुआ है। इससे यात्रियों को कम समय में दिल ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव।

    कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव।

    HighLights

    1. एक्सप्रेस-वे से रुड़की-दिल्ली बसें बिना रुकावट चल रहीं।

    2. कांवड़ यात्रा में यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में आसानी।

    3. डिपो की आय पर अब नहीं पड़ेगा असर।

    जागरण संवाददाता, रुड़की(हरिद्वार)। कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे इन बसों के लिए सहारा बना है। पूर्व में यात्रा के दौरान दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन प्रभावित होता था। साथ ही यात्रियों की मुसीबतें भी बढ़ जाती थीं। रुड़की डिपो से नियमित रूप से इन दिनों 12 से अधिक बसों का दिल्ली मार्ग पर संचालन किया जा रहा है।

    अभी तक यह बसें निर्धारित मार्ग अब्दुल कलाम चौक से मंगलौर व नारसन होते हुए दिल्ली के लिए जाती थीं। हालांकि, अब कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की आवाजाही बढ़ गई हैं। ऐसे में परिवहन निगम ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जहां दूरी 17 किलोमीटर बढ़ी है और यात्रियों को 35 रुपये किराया अतिरिक्त भी देना पड़ रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब दिल्ली जाने का सफर तीन से साढ़े तीन घंटे में पूरा हो रहा है।

    पहले निर्धारित मार्ग से दिल्ली जाने में चार घंटे से अधिक का समय लगता था। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान इन बसों को कभी किसी मार्ग से दिल्ली के लिए चलाया जाता था, तो कभी किसी मार्ग से। ऐसे में अब यात्रियों को बेहद राहत मिली थी। साथ ही डिपो प्रबंधन की चिंता भी कम हो गई है।

    आय का ग्राफ भी होता था कम

    डिपो से दिल्ली व हरिद्वार जाने वाली बसों का कांवड़ यात्रा के दौरान संचालन प्रभावित होने से डिपो की आय पर भी असर पड़ता था। दोनों ही मार्ग पर बेहद कम संख्या में बसों का संचालन हो पाता था।

    खबरें और भी

    डायवर्जन के कारण कई-कई घंटे बाद बसें गंतव्य को पहुंचती थीं, लेकिन इस बार परिवहन निगम का यह निर्णय डिपो प्रबंधन के लिए मुफीद साबित हो रहा है। अब कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली जाने वाली बसों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन हरिद्वार जाने वाली बसों का कुछ दिनों में डायवर्जन हो जाएगा।

    यात्रियों की कमी से जूझ रहा है डिपो

    पिछले करीब एक माह से रुड़की डिपो यात्रियों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में कांवड़ यात्रा शुरू होने पर डिपो प्रबंधन की चिंता बढ़ गई थी। यदि पहले की तरह ही व्यवस्थाएं संचालित होती, तो डिपो की आय बेहद कम हो जाती। हालांकि, अब एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन से डिपो प्रबंधन को राहत मिली है।- राजन गर्ग

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हर-हर महादेव की गूंज, सावन के पहले सोमवार पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, डीएम ने लिया मेले का जायजा