Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में हर-हर महादेव की गूंज, सावन के पहले सोमवार पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, डीएम ने लिया मेले का जायजा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:12 PM (IST)

    सावन के पहले सोमवार पर हरिद्वार के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां जलाभिषेक के लिए भक्त सुबह से ही पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दी ...और पढ़ें

    हरिद्वार में लगा भक्तों का तांता।

    हरिद्वार में लगा भक्तों का तांता।

    HighLights

    1. सावन के पहले सोमवार पर हरिद्वार में शिव मंदिरों में भीड़।

    2. डीएम मयूर दीक्षित ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं जांची।

    3. दक्षेश्वर मंदिर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। हरिद्वार में दक्षेश्वर मंदिर और बिल्केश्वर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

    उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रथम सोमवार पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में कांड़व ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने अपने परिवार सहित भगवान दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि तथा कांवड़ मेला-2026 के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने की कामना की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में शिवभक्तों को फल एवं पेयजल वितरित किया।

    यह भी पढ़ें- एक पलड़े में गंगाजल, दूसरे में 115 साल की दादी; हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान दिखा अद्भुत नजारा

    खबरें और भी