Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में पति से विवाद के बाद दिल्ली की महिला ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:27 PM (GMT+05:30)

    पति से विवाद के बाद दिल्ली की एक महिला ने हरिद्वार में फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिक ...और पढ़ें

    दिल्ली की एक महिला ने पति से विवाद के बाद हरिद्वार में फ्लाईओवर से छलांग लाग दी।

    दिल्ली की एक महिला ने पति से विवाद के बाद हरिद्वार में फ्लाईओवर से छलांग लाग दी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पति से विवाद के बाद दिल्ली की एक महिला ने शनिवार को हरिद्वार में फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रानीगंज, शांतिनगर निवासी प्रियंका अपने पति से विवाद के चलते दो दिन पहले घर से निकल आई थी। शनिवार देर शाम वह हरिद्वार पहुंची और प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर पर पहुंचकर अचानक सड़क पर छलांग लगा दी।

    घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

    वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र रावत ने बताया कि महिला के कूल्हे और हाथ में फ्रैक्चर आया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की मासूम बच्ची चोरी, पुलिस तलाश में जुटी

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में स्कूल से बाहर बुलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा