Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में स्कूल से बाहर बुलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:13 PM (IST)

    लक्सर में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा को स्कूल से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, लक्सर ( हरिद्वार)। एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और विरोध करने पर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा है।

    उसने पुलिस को बताया है कि आरोपित युवक उसे स्कूल से बाहर बुलाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

    किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन घरवालों चोट के निशान देखे तो सच बाहर आ गया।

    पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश में पता चला है कि आरोपित ने छात्रा के शिक्षकों को भी धमकाया था।

    छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी 21 मई को स्कूल गई थी।

    कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा गांव निवासी एक युवक ने उसे स्कूल के बाहर बात करने के बहाने बुलाया था। एक कैफे के पास अंजान जगह पर दुष्कर्म किया।

    विरोध करने पर उनकी बेटी की पिटाई की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    अगले दिन बेटी के शरीर पर चोट के निशान देखने पर मां ने पूछताछ की तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई।

    मां किशोरी को साथ लेकर स्कूल पहुंची और शिक्षकों से बात की। शिक्षकों ने बताया कि आरोपित युवक उन्हें भी धमका चुका है।

    इसके बाद किशोरी के स्वजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून के त्यूणी में 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म, मुस्लिम युवक अनस गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- वाराणसी: 16000 ₹ और 10 साड़ी में मां ने 12 साल की बेटी को बेचा, दो बार हुआ दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार