Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Dehradun Expressway: उद्योगों की लाइफ लाइन बना दिल्ली-दून इकोनोमिक कॉरीडोर, कांवड़ यात्रा के दौरान धनवर्षा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:50 PM (IST)

    Delhi Dehradun Economic Corridor: दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर कांवड़ यात्रा के दौरान भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित हुआ। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    सुदेशकांत शर्मा, भगवानपुर। हरिद्वार जिले के भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए इस बार दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरीडोर कांवड़ यात्रा में लाइफ लाइन बन गया। एक दिन भी माल की आवाजाही बंद नहीं हुई। साथ ही कम समय में दिल्ली, गुरुग्राम और मानेसर से सामान की आवाजाही रही।

    पिछले बीस साल से कांवड़ यात्रा के दौरान राजमार्ग के बंद हो जाने के साथ ही औद्योगिक इकाईयों में माल की आवाजाही पूरे दस दिन के लिए बंद हो जाती थी। यहां तक की रसोई गैस का बैकलॉग भी बढ़ जाता था।

    इस बार बेरोजगार नहीं हुए श्रमिक

    लोगों को रसोई गैस के लिए मारामारी करनी पड़ती थी, कांवड़ मेला शुरू होने से करीब एक माह पहले उद्यमी एवं दुकानदार एवं अन्स उपक्रम माल का स्टोरेज शुरू कर देते थे। यहां तक की उत्पादन को बंद कर दिया जाता था।

    इसके साथ ही श्रमिकों की भी छुट्टी कर दी जाती थी, जिसकी वजह से उनको भी दस दिन बेरोजगार रहना पड़ता था लेकिन इस बार 14 अप्रैल से शुरू हुए दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरीडोर ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर को ही बदल दिया है। सभी फैक्ट्री लगातार चालू रही और उत्पादन होता रहा।

    खबरें और भी

    यहां तक की कामगारों को भी कांवड़ के दौरान काम मिलता रहा।सबसे बड़ी बात यह रही कि जो माल पिछले वर्ष दिल्ली से भगवानपुर में आठ से दस घंटे के सफर के बाद पहुंचता था वह तीन घंटे में भगवानपुर में पहुंच गया।


    इस बार प्लांट में उत्पादन लगातार होता रहा। एक दिन भी माल की दिक्कत नहीं हुई है। दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरीडोर इस बार वास्तव में भगवानपुर ही नहीं वरन हरिद्वार जिले के लिए लाइफ लाइन बना है। एक दिन भी प्लांट में दिक्कत नहीं आई है। - आशुतोष शुक्ला प्लांट हेड मुलतानी

    इस बार इस इकोनोमिक कॉरीडोर से बड़ी राहत मिल गई है। लगातार सप्लाई चेन बनी रही है। एक दिन भी प्लांट में ट्रांसपोर्ट की वजह से कोई दिक्कत नहीं रही है। - प्रकाश राज महाप्रबंधक ईस्ट वेस्ट फार्मा इंडिया प्राइवेट लिमिटिड

    यह इकोनोमिक कॉरीडोर लाइफ लाइन बन गया है। कम समय में मॉल की डिलीवरी होती रही और उप्र, दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान आदि जगह से ट्रांसपोर्ट का संचालन लगातार होता रहा। - कुलदीप सिंह स्वामी आदया फार्मा

    इस बार बेहद ही सराहनीय कांवड़ यात्रा रही है। एक तरफ कांवड़ यात्रा चलती रही तो दूसरी ओर उद्योगों के पहिये भी चलते रहे। माल की डिलीवरी लगातार होती रही है। - अनिल चौधरी ओनर ओरो सुंदरम

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ मेले में अब बाइकर्स की बारी, पुलिस की अग्निपरीक्षा; छूटे पसीने

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में तीन राज्यों की डाक कांवड़ की धमक, अब तक तीन करोड़ भक्तों ने भरा जल; आज पहुंचेगी भारी भीड़