Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन केंद्र, बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:57 AM (GMT+05:30)

    हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर स ...और पढ़ें

    डीएम मयूर दीक्षित ने देखीं व्यवस्थाएं।

    डीएम मयूर दीक्षित ने देखीं व्यवस्थाएं।

    HighLights

    1. डीएम मयूर दीक्षित ने पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।

    2. श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया।

    3. अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जानकारी हेतु हेल्प डेस्क की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    यह भी पढ़ें- ऐसा स्वाद जो देसी और विदेशियों को बना देता है दीवाना, आगरा के लजीज पराठा को मिलेगी पूरे World में पहचान

    सुविधाओं की गुणवत्ता का भी आकलन किया

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का भी आकलन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    यह भी पढ़ें- ऐसा स्वाद जो देसी और विदेशियों को बना देता है दीवाना, आगरा के लजीज पराठा को मिलेगी पूरे World में पहचान

    अब तक इतने यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

    जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से 37,28,571 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर 1,94,172 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 10वीं पास युवक-युवतियों के लिए नौकरी का मौका, 35 हजार रुपये सैलरी; देहरादून में रोजगार मेला 26 मई को