हरिद्वार के अकोढ़ा खुर्द में वित्तीय अनियमितता, डीएम ने ग्राम प्रधान को हटाने के दिए निर्देश
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लक्सर की ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द की प्रधान बसंती देवी को वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में पद से ह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द, विकासखंड लक्सर में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनियमितताओं से संबंधित धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द की कश्यप बस्ती में सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित किया था।
जांच के दौरान ग्राम पंचायत के अभिलेखों, वित्तीय लेन-देन, विकास कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जांच की गई। जांच में विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर सीसी सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी, स्वीकृत मानकों की अनदेखी तथा सड़क किनारे नाली निर्माण में तकनीकी खामियां पाई गईं।
इसके अलावा कई स्थानों पर एक ही सड़क को अलग-अलग दर्शाकर भुगतान लेने का मामला भी सामने आया। जांच में ग्राम प्रधान बसंती देवी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप की भूमिका अभिलेखों के रख-रखाव और प्रस्तुतिकरण में लापरवाहीपूर्ण पाई गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए वित्तीय अनियमितताओं की धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार: ईद पर मुस्लिम समुदाय ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की
यह भी पढ़ें- हरिद्वार के कलियर की सोनम का पाकिस्तान कनेक्शन, कमीशन के लालच में बनी नेटवर्क का हिस्सा