Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में स्कूल में छात्राओं से टॉयलेट साफ कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर DEO ने दिए जांच के निर्देश

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 04:09 PM (IST)

    हरिद्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-34 में छात्राओं से साफ-सफाई कराने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं स्कूल परिसर और कक्षाओं में झाड ...और पढ़ें

    HighLights

    1. प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से सफाई का वीडियो वायरल

    2. शौचालय साफ कराने के आरोप, हालांकि पुष्टि नहीं हुई

    3. जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से साफ-सफाई करवाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो कोतवाली क्षेत्र के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर- 34 का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्राएं स्कूल परिसर और कक्षाओं में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ महिला शिक्षिकाएं भी दिखाई दे रही हैं।

    इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का दावा है कि छात्राओं से शौचालय की सफाई भी कराई गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

    बताया जा रहा है कि वीडियो छह फरवरी का है। उस दिन जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसके तहत विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों ने साफ-सफाई की थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित कुमार ने कहा कि संबंधित शिक्षकों से जानकारी ली जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में वर्तमान समय का मामला पाया गया और बच्चों से साफ सफाई करवाई गई होगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    खबरें और भी