Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली के दिन हरिद्वार की कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 04:14 PM (IST)

    बहादराबाद के शांतरशाह स्थित सिक्यूर सर्जिकल कॉटन फैक्ट्री में बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिक्यूर सर्जिकल कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग लगी।

    2. ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।

    3. होली अवकाश के कारण बड़ा हादसा टला।

    संवाद सूत्र, हरिद्वार।  बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह के पास सिक्यूर सर्जिकल कॉटन फैक्ट्री में बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी।

    घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही की होली का त्यौहार होने के कारण फैक्ट्री में कर्मचारियों का अवकाश था, जिस कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह के पास सिक्यूर सर्जिकल कॉटन फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया। जब रुई बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    फैक्ट्री में रखी रुई और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैलने लगी और घना धुआं उठने लगा। जिसके बाद किसी राहगीर ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, शांतरशाह चौकी पुलिस प्रभारी उमेश कुमार लोधी मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दीं।

    सूचना मिलते ही बहादराबाद फायर ब्रिगेड और मायापुर से 3 दमकल की गाड़ियों ने पहुंवहकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन गनीमत रही कि होली का त्योहार होने के कारण फैक्ट्री बंद थी। जिस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने से फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हुआ हैं।