Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में पुरानी रंजिश में हमला, घर में घुसकर बोला धावा; 6 लोग हुए घायल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:23 PM (IST)

    पुरानी रंजिश के चलते हरिद्वार के गिद्दावाली गांव में एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस न ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    संवाद सूत्र, खानपुर(हरिद्वार)। क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव गिद्दावाली निवासी पूजा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह उनके पति सोनू कुमार गांव के ही कुछ व्यक्तियों के साथ घर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।

    इसी दौरान गांव के ही सोमपाल अपने दीपक और बंटी को लेकर हाथों में धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। हमले में वह और पति सोनू कुमार, पुत्र कार्तिक, पुत्री खुशी, देवर सचिन व देवरानी अंजलि घायल हो गए। हमलावरों ने धारदार हथियारों से उनके पति पर हमला कर दिया।

    वह बेहोश हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हर-हर महादेव की गूंज, सावन के पहले सोमवार पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, डीएम ने लिया मेले का जायजा