विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में सनसनीखेज हत्याकांड: बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की... पिता ने कर दी हत्या, दोस्त भी शामिल

Published: Sun, 23 Aug 2026 01:51 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2026 02:04 PM (IST)

एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या करने आरोप लगाया है।

महिला ने आरोप लगाया कि पति बेटी के द्वारा फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलाेड किए जाने से आग बबूला था। इसलिए उसने हत्या की है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।

मंगलौर कोतवाली के ब्रह्मपुर जट गांव निवासी रीटा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी तन्नू (13) अपने मामा के यहां गांव कल्लरपुर कछौल्ली जिला मुजफ्फरनर गयी थी।

दोस्त के साथ पी थी शराब

करीब डेढ़ माह मामा के यहां रहने पर बेटी घर पर आ गई। इसके साथ ही उसका पति धनेश्वर उर्फ तोता बेटी पर शक करने लगा कि वह किसी लड़के से बात करती है। 16 अगस्त को बेटी ने पिता के इंटरनेट एकाउंट पर अपना फोटो अपलाेड कर दिया। उसी दिन शाम को पति और उसका दोस्त आशीष रात में घर आये, दोनों जमकर शराब पी। इसके बाद घर पर ले गए।

रात में नशा कम होने पर पति ने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर बेटी की फोटो देखी तो आग बबूला हो गया। अगले दिन सुबह चार बजे पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसका दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला निवासी ब्रहमपुर जबरदस्ती तन्नू को घर से ले जाने लगे। आवाज सुनकर वह और उसकी बेटी बेटी राधिका उठ गई। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट किर बेटी को जबरदस्ती बाइक से ले गए।

जाते समय पति ने कहा कि बेटी ने बदनाम कर दिया हैं। इसको जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। लगभग एक घंटे बाद दोनों वापस आ गए। जब उन्होंने बेटी के बारे में पूछा तो पति ने कहा कि बेटी बदनाम करती थी, इसलिए उसे मार दिया है। साथ ही तमंचा दिखाते हुये धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दिया जाएगा।

पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति आपराधिक किस्म का व्यक्ति है उस पर पहले भी कही मुकदमें दर्ज है। जिस कारण वह डरी हुयी है। बेटी का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में कैंटीन संचालक की हत्या का मामला, पुलिस ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- देहरादून में दोस्त के दफ्तर में युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप