Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर भारी बारिश से हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर, लक्सर-खानपुर में बाढ़ का खतरा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:59 AM (IST)

    हरिद्वार जनपद में पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा हुई, जिससे भीमगोड़ा बैराज पर गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। लक्सर और खानपुर के खादर क्षेत्रों में ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हरिद्वार जनपद में पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा दर्ज

    2. भीमगोड़ा बैराज पर गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही

    3. लक्सर और खानपुर के खादर क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई।

    शुक्रवार सुबह नौ बजे तक हरिद्वार में 74 मिलीमीटर, रुड़की में 108 मिलीमीटर, भगवानपुर में 89 मिलीमीटर, लक्सर में 97 मिलीमीटर और रोशनाबाद में 98 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    भीमगोड़ा बैराज का जलस्तर कल गुरुवार से चेतावनी स्तर

    पहाड़ों में भी लगातार हो रही वर्षा के चलते भीमगोड़ा बैराज का जलस्तर कल गुरुवार से चेतावनी स्तर से ऊपर है। शुक्रवार की सुबह भी 293.00 मीटर दर्ज किया गया। बैराज का चेतावनी स्तर भी 293.00 मीटर और खतरे का स्तर 294.00 मीटर है।

    बैराज से 1,58,512 क्यूसेक पानी अपस्ट्रीम से डाउनस्ट्रीम की ओर प्रवाहित हो रहा है। लक्सर और खानपुर क्षेत्र के खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में झमाझम बारिश, हरिद्वार में सबसे अधिक 65.8 मिमी वर्षा