Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में 8 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:15 PM (IST)

    हरिद्वार जिले में 8 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. हरिद्वार में 8 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट।

    2. आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी।

    3. बुधवार को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि।

    जागरण संवाददाता, रुड़की। हरिद्वार जिले में आठ अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही, इस अवधि के दौरान आंधी-तूफान आने एवं बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। उधर, एक ही दिन में बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान ने चार डिग्री सेल्सियस की छलांग लगा दी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से मौसम रंग बदलता रहा।

    कभी आसमान में धूप खिल जाती तो कभी काले घने बादल उमड़ने-घुमड़ने लग जाते। वहीं, दोपहर में रिमझिम वर्षा भी हुई। हालांकि हल्की वर्षा होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। उधर, मंगलवार की तुलना में बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस से छलांग लगाकर 33.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की परिसर स्थित कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार हरिद्वार जिले में आठ अगस्त तक बादल छाये रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway पर हरिद्वार जल लेने जा रहे दो कांवड़ियों की हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर