Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावण कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में 70 हजार वाहनों की पार्किंग तैयार, मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:37 PM (IST)

    हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेले के लिए 70 हजार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था अंतिम चरण में है। पुलिस-प्रशासन ने शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए विभिन्न प ...और पढ़ें

    श्रावण कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में 70 हजार वाहनों की पार्किंग तैयार।

    श्रावण कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में 70 हजार वाहनों की पार्किंग तैयार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    शैलेंद्र गोदियाल, हरिद्वार। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिवभक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को लेकर व्यवस्थित योजना तैयार की है।

    पुलिस-प्रशासन की ओर से इस वर्ष कांवड़ मेले के लिए कुल 70 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिनमें ट्रक, टैक्ट्रर, हल्के और दोपहिया वाहन शामिल हैं।

    प्रशासन ने प्रमुख प्रवेश मार्गों से आने वाले वाहनों के आधार पर विभिन्न पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया है। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से आने वाले भारी वाहनों (ट्रक) के लिए बैरागी पार्किंग व दक्षद्वीप पार्किग को मुख्य केंद्र बनाया है।

    इसकी क्षमता करीब 30 हजार भारी वाहनों की है। यहां से हरकी पैड़ी की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। कांवड़ लाने वाले दूसरे भारी वाहनों के लिए हरी राम इंटर कालेज में 100 वाहनों की क्षमता की पार्किंग चिह्नित की गई है। इस स्थल से हरकी पैड़ी की दूरी दो किलोमीटर है।

    ऋषिकुल ग्राउंड और रामलीला ग्राउंड पार्किंग को सभी रोडवेज बसों और कांवड़ लाने वाले हल्के वाहनों के लिए आरक्षित किया गया है। ऋषिकुल ग्राउंड में 1000 दोपहिया व 500 भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है, जबकि रामलीला ग्राउंड 500 हल्के वाहनों की क्षमता रखता है।

    खबरें और भी

    मुरादाबाद, बिजनौर और नजीबाबाद से आने वाले भारी वाहनों को गौरीशंकर, नीलधारा पार्किंग में रोका जाएगा, जहां करीब 10 हजार भारी वाहनों की क्षमता है। हरकी पैड़ी से नीलधारा की दूरी छह किलोमीटर है। देहरादून से आने वाले भारी वाहनों के लिए मोतीचूर पार्किंग में करीब 100 भारी वाहनों की क्षमता है।

    यहां से हरकी पैड़ी की दूरी चार किमी है। इन सभी पार्किंग स्थलों पर स्वास्थ्य, पेयजल सुविधा के साथ सुरक्षा, दिशा संकेतक एवं सफाई की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह व्यवस्था 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के दौरान प्रभावी रूप से लागू की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के लिए गाजियाबाद रोडवेज की खास तैयारी, हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाली 350 बसों में गूंजेंगे भोले के भजन

    कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए अन्य प्रमुख पार्किंग स्थल व हरकी पैड़ी से दूरी

    • बैरागी व दक्षद्वीप पार्किग- 30 हजार भारी वाहन (5 किमी)
    • अलकनंदा पार्किंग- 800 दोपहिया वाहन (1.5 किमी)
    • रोड़ीबेलवाला पार्किंग- 10 हजार दोपहिया वाहन (0.5 किमी)
    • दीनदयाल पार्किंग-1500 हल्के वाहन (0.5 किमी)
    • सर्वानंद घाट पार्किंग- 200 हल्के वाहन (3 किमी)
    • पंतदीप पार्किंग - 3500 हल्के वाहन (1 किमी)
    • चमगादड़ टापू पार्किंग- 10 हजार हल्के व दोपहिया वाहन (1 किमी)
    • लालजीवाला पार्किंग-1500 हल्के वाहन (1 किमी)
    • गौरीशंकर नीलधारा पार्किंग- 10 हजार भारी वाहन (6 किमी)

    कांवड़ मेले के दौरान वाहनों की भारी आमद को देखते हुए करीब 70 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रत्येक रूट के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं, ताकि यातायात व्यावस्था सुचारू रहे। सभी पार्किंग स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित की गई हैं। कांवड़ यात्रियों से अपील है कि प्रशासन की ओर से निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और सहयोग करें।
    -मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार