Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचक खत्म, हरिद्वार में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़; अब तक 1.40 करोड़ कांवड़ियों ने भरा जल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:25 PM (IST)

    पंचक समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह से हरिद्वार में कांवड़ उठाने वाले शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पंचक समाप्त होते ही हरिद्वार में कांवड़ियों की भीड़

    2. अब तक 1.40 करोड़ शिव भक्तों ने भरा गंगाजल

    3. बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा जारी, उत्साह बरकरार

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मंगलवार की रात को पंचक समाप्त होने के बाद बुधबार सुबह से कांवड़ उठाने वाले शिव भक्तों की हरिद्वार में भीड़ उमड़ने लगी है। विभिन्न माध्यमों से बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

    कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर मंगलवार की शाम छह बजे तक 1.40 करोड़ कांवड़ यात्री गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए थे।

    Untitled-4 copy

    एक-दो दिन के अंतराल में कांवड़ यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। हरिद्वार में जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों को आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं है।

    बुधवार सुबह वर्षा के बाद भी कांवड़ यात्रियों की यात्रा निरंतर जारी रही। कई स्थानों पर कांवड़ पटरी से हाईवे पर जाने के लिए कांवड़ यात्री और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति भी बनी।

     

    यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के डीजे में खूब बजता है Kishore Kumar के बेटे का गाना, 35 सालों से बना हुआ 'कांवड़ यात्रा' का एंथम

    यह भी पढ़ें- राहत की खबर: कांवड़ यात्रा में हरिद्वार-ऋषिकेश की बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से चलेंगी