राहत की खबर: कांवड़ यात्रा में हरिद्वार-ऋषिकेश की बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से चलेंगी
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार-ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली बसें अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगी। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और जाम स ...और पढ़ें

फाइल।
HighLights
हरिद्वार-ऋषिकेश बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से संचालित होंगी
कांवड़ यात्रा में जाम से बचने को लिया निर्णय
कश्मीरी गेट पर यात्रियों की मांग पर होगा संचालन
जागरण संवाददाता, देहरादून। कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों की तर्ज पर हरिद्वार ऋषिकेश से आने-जाने वाली परिवहन निगम की बसों को भी अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा अवधि में यदि दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है तो यह बसें देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे मार्ग पर होकर हरिद्वार व ऋषिकेश जांएगी।
परिवहन निगम ने जारी किए निर्देश, कश्मीरी गेट पर मांग के अनुसार होगा संचालन
परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से हरिद्वार व ऋषिकेश डिपो प्रभारियों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ना स्वाभाविक है।
ऐसे में यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और निगम की बसों को जाम से बचाते हुए बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
यात्रा अवधि में हरिद्वार-ऋषिकेश में जाम से बचने व यात्रियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय
निर्देश में कहा गया है कि बस संचालन से पहले चालक और परिचालक कश्मीरी गेट बस अड्डे दिल्ली पर यात्रियों की उपलब्धता का आकलन करेंगे। यदि हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए पर्याप्त संख्या में श्रद्धालु मौजूद मिलते हैं तो बसों का संचालन उसी रूट पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जमकर बरस रहा मानसून : मसूरी में रिकॉर्ड बारिश, आज देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी
जाम का असर भी कम किया जा सकेगा
परिवहन निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से एक ओर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-देहरादून मार्ग पर संभावित जाम का असर भी कम किया जा सकेगा। वहीं, मार्ग के अनुसार बसों के किराये में कुछ बढ़ोत्तरी भी की जाएगी।