उत्तराखंड में जमकर बरस रहा मानसून : मसूरी में रिकॉर्ड बारिश, आज देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मानसून की बारिश फिर आफत बनी, मसूरी में 135 मिमी वर्षा दर्ज की गई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। देहरादून और बागेश्वर के लिए भारी से बहुत भार ...और पढ़ें

बारिश की फाइल फोटो।
HighLights
मसूरी में 135 मिमी भारी वर्षा दर्ज की गई
देहरादून, बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून की बारिश आफत बनने लगी है। मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने बादलों के बीच झमाझम बारिश हुई, जबकि मसूरी, देहरादून, सोनप्रयाग, धारचूला, हरिपुर और कालसी में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
सबसे अधिक 135 मिमी बारिश मसूरी में हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जलभराव तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया। आज भी देहरादून और बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी है।
देहरादून समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार के लिए देहरादून और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से देहरादून में अत्यधिक वर्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कहीं-कहीं बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की आशंका
इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर आने की आशंका है।
खबरें और भी
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 31.2, 24.8
- पंतनगर, 32.0, 27.0
- मुक्तेश्वर, 20.9, 16.3
- नई टिहरी, 22.9, 16.8
यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ सहित 50 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली
मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त राशन: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 KG, पात्र गृहस्थी को 5 किलो/यूनिट