Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में कांवड़ यात्री ने लगाए झूठे आरोप, डंडा लेकर पुलिसकर्मी को दौड़ाया

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:52 AM (IST)

    हरिद्वार के चंडी घाट पर एक कांवड़ यात्री ने पुलिसकर्मी पर कांवड़ तोड़ने और शराब पीने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. कांवड़ यात्री ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप

    2. पुलिस जांच में सभी आरोप झूठे साबित हुए

    3. मेडिकल और सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई बताई

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। चंडी घाट के पास एक कांवड़ यात्री की कांवड़ नीचे गिरने पर विवाद हो गया। कांवड़ यात्री ने अर्द्धसैनिक बल के जवान और पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में कांवड़ खंडित करने के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

    एक पुलिसकर्मी को डंडा लेकर दौड़ा लिया गया। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही पुलिसकर्मी की भी जांच की गई। जिसमें कांवड़ यात्री के आरोप झूठे पाए गए।

    पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात कुछ कांवड़ यात्री निर्धारित रूट छोड़कर हाइवे की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवानों और पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें रोकते हुए तय मार्ग से जाने के लिए कहा। जिससे कांवड़ यात्री नाराज हो गए और मौके पर नोंक-झोंक शुरू हो गई।

    उसी दौरान एक कांवड़ यात्री की कांवड़ गिर गई। इस पर कांवड़ यात्री का गुस्सा भड़क गया। उसने शराब पीकर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मी को दौड़ा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो में लगाए गए शराब पीने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मी का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया।

    मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई, जिससे यह आरोप पूरी तरह निराधार निकले हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई है। उसमें भी कांवड़ खंडित करने के आरोप गलत निकले हैं। बताया कि बाद में कांवड़ यात्रियों को समझाकर शांत कराते हुए उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया था।

    खबरें और भी

    वहीं, एसएसपी नवनीत सिंह ने अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो या अपुष्ट दावों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। ऐसी किसी भी सामग्री को आगे शेयर न करें।