Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में मदरसों से कहां गायब हो गए 12 हजार छात्र? मच गया हड़कंप

    Updated: Sat, 30 May 2026 07:17 AM (IST)

    हरिद्वार जिले में संचालित मदरसों की जांच में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। पंजीकृत 31 हजार छात्रों में से 12 हजार छात्र कम पाए गए हैं, जिसके बाद जिला ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिले में संचालित मदरसों में खामियां सामने आई है। अवैध रूप से चल रहे चल रहे 131 मदरसों की जांच के बाद छात्रों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। यहां तमाम मदरसों में पंजीकृत करीब 12 हजार छात्र कम हो गए हैं।

    कुछ मदरसों ऐसे हैं जिन्होंने प्रशासन को लिखकर दे दिया है कि वे मदरसों का संचालन बंद कर रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में अवैध मदरसों और मदरसों में फर्जी छात्र संख्या की शिकायत पर जांच की जा रही है। इसकी हर दिन रिपोर्ट ली जा रही है।

    मदरसों में पढ़ रहे 19 हजार बच्चे 

    अब 31 हजार में से 19 हजार बच्चे मदरसों में पढ़ रहे हैं। छात्रों की संख्या में आई गिरावट के बाद शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित ने इस मामले की गहनता से जांच और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। हाल ही में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जनपद के मदरसों की जांच की थी।

    जनपद में संचालित 131 मदरसों में से 23 मदरसों में अनियमितता मिलने पर उनके मिड डे मील और अन्य फंड पर रोक लगा दी गई थी। 10 मदरसा संचालकों ने अपने मदरसे बंद करने का आवेदन भी शिक्षा विभाग में दिया। इन मदरसों में छात्रों की संख्या बेहद कम धी और मिड डे मील का पूरा भुगतान लिया जा रहा था।

    खबरें और भी

    अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इन सभी मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। आशंका है कि अचानक घटे 12 हजार छात्र इन्हीं मदरसों में से भी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में फर्जी मदरसों और संस्कृत स्कूलों पर लगेगा ताला, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए जांच के आदेश

    यह भी पढ़ें- मदरसों में वंदे मातरम गाने के आदेश पर बवाल, हुमायूं कबीर ने कहा- धार्मिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं