विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में साइबर ठगों ने शख्स को बनाया ठगी का शिकार, डरा-धमका कर ऐंठ लिए 1.16 लाख रुपए

Updated: Fri, 14 Aug 2026 10:00 PM (IST)

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति से ऑनलाइन धमकी देकर 1.16 लाख रुपये ठगे गए। साइबर थाने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. एक व्यक्ति से 1.16 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी।

  2. रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी की घटना।

  3. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन धमकी और डर दिखाकर एक व्यक्ति से 1.16 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना देहरादून से भेजी गई ई-जीरो एफआईआर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, एन-137 निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन उनसे संपर्क किया और डरा-धमकाते हुए कुल 1.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

रकम निकालने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ तब साइबर थाने में शिकायत भेजी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर थार का तांडव, मेडिकल छात्रों को कुचलने का प्रयास; मुकदमा दर्ज