हरिद्वार में यूपी के सैलानियों का हुड़दंग, महिलाओं से की छेड़छाड़; गिरफ्तार
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के चार यात्री गिरफ्तार किए गए हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। शराब पीकर हरकी पैड़ी पर हुड़दंग मचा रहे उत्तर प्रदेश के चार यात्री गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ युवक नशे की हालत में बाजार और गंगा घाट क्षेत्र में घूमते हुए महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर रहे थे।
तीर्थ पुरोहितों ने युवकों को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देख कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। तब स्थानीय दुकानदारों और पुलिस ने मिलकर चार आरोपितों को पकड़ लिया।
उनकी पहचान राजीव, विपिन, कपिल शर्मा और विकास निवासीगण नूरपुर खालसा, बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सभी आरोपितों का चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में परिवार के हरिद्वार जाने पर घर में सेंध, लाखों की नगदी और गहने चोरी
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में स्कूल से बाहर बुलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा