आइआइटी Roorkee में ट्रायथलान चैंपियनशिप: रितेश को 'आयरनमैन आफ द टूर्नामेंट', मेधाविनी को 'आयरन लेडी' का खिताब
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में उत्तराखंड राज्य ट्रायथलान चैंपियनशिप-2026 संपन्न हुई, जिसमें 36 प्रतिभागियों ने तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ में ह ...और पढ़ें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में आयोजित उत्तराखंड राज्य ट्रायथलान चैंपियनशिप-2026 के विजेता और पदाधिकारी। साभार-संस्थान
HighLights
आइआइटी रुड़की में उत्तराखंड राज्य ट्रायथलान चैंपियनशिप आयोजित हुई
रितेश सिंह 'आयरनमैन', मेधाविनी कपूर 'आयरन लेडी' का खिताब जीते
36 प्रतिभागियों ने तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ में हिस्सा लिया
जागरण संवाददाता, रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की में आयोजित उत्तराखंड राज्य ट्रायथलान चैंपियनशिप-2026 में विभिन्न जिलों से आए 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 28 पुरुष एवं आठ महिला खिलाड़ी शामिल रहीं।
प्रतिभागियों ने तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ की चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर देहरादून के रितेश सिंह को 'आयरनमैन आफ द टूर्नामेंट' और आइआइटी रुड़की की मेधाविनी कपूर को 'आयरन लेडी आफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला।
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में आइआइटी रुड़की क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. भानु प्रकाश वेल्लंकी उपस्थित रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ट्रायथलान जैसी सहनशक्ति आधारित प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और शारीरिक क्षमता का विकास करती हैं।
संस्थान के खेल अधिकारी एवं उत्तराखंड ट्रायथलान एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखंड में ट्रायथलान खेल के समग्र विकास के लिए एसोसिएशन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा विभिन्न आयु एवं प्रतिस्पर्धात्मक वर्गों की ट्रायथलान प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन कर राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर सहायक खेल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, डा. मुकेश चौधरी, डा. आशीष यादव, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक डा. हेमा पंत, कोच शानू, राहुल, प्रकाश बोरो, लक्ष्मण, वसीम, विशाल, समीर आदि उपस्थित रहे।
ये रहे विजेता
अंडर-23 पुरुष वर्ग में
- प्रथम- रितेश सिंह (देहरादून)
- द्वितीय- ऋषभ मिंगवाल (रुद्रप्रयाग)
- तृतीय- अनिकेत (रुड़की)
पुरुष ओपन वर्ग में
- प्रथम- सागर (बागेश्वर)
- द्वितीय- मनन (देहरादून)
- तृतीय- चतुर सिंह (चमोली)
महिला ओपन वर्ग में
- प्रथम- मेधाविनी कपूर (आइआइटी रुड़की)
- द्वितीय- राखी रावत (नैनीताल)
- तृतीय- स्वाति बोनाल
यह भी पढ़ें- हिमालय हर वर्ष क्यों उठ रहा है पांच से 10 मिमी ऊपर ? आइआइटी रुड़की के विज्ञानियों ने खोला इसका राज