Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की के कलियर में भिड़े जायरीनों के दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो हो रहा वायरल

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 07:23 PM (IST)

    कलियर के पीपल चौक पर जायरीनों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ज्वालापुर से लौट रहे जायरीन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कलियर के पीपल चौक पर जायरीनों में झड़प हुई

    2. पुरानी रंजिश के कारण लाठी-डंडे चले, महिला घायल

    3. राहगीरों ने बीच-बचाव कर हमलावरों को भगाया

    संवाद सूत्र, कलियर (रुड़की)। कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जायरीनों के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।

    इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए जायरीनों के गुटों में लाठी-डंडे चले हैं।

    मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। स्वजन ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

    Kaliyar News

    रविवार को कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, बताया जा रहा है कि ज्वालापुर से कुछ महिलाएं और पुरुष पिकअप से साबिर पाक में हाजिरी के लिए हुए थे।

    जैसे ही वह अपने घर के लिए वापस लौट रही थी, तभी कुछ दबंगों ने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए व्यस्त चौक पर जमकर लाठी-डंडे बरसे।

    इतने में कोई समझ पाता तो हमलावर ने महिला के सिर पर लाठी डंडों से वार कर उसको घायल कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कराया और दंबग घटना को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

    Kaliyar

    घटना के बाद सवाल उठने लाज़िम हैं कि आखिर पीपल चौक पर कड़ा पहरा होने के बाद दबंग कैसे घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

    जब इस संबंध में कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार मामले की जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने बताया कि मामले उनके संज्ञान में नहीं हैं, अगर इस तरह कोई घटना हुई हैं। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मुर्गी का दाना ही चुरा ले गए चोर, रुड़की में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- रुड़की में भंडारे के बाद बवाल मामले में 40 से अधिक ग्रामीण हिरासत में, गांव में तनाव