Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुर्गी का दाना ही चुरा ले गए चोर, रुड़की में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 05:53 PM (IST)

    मंगलौर पुलिस ने ग्राम ठसका में मुर्गी फार्म से 90 बैग मुर्गी दाना चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। 8 जनवरी को हुई इस चोरी में पुलिस ने नामजद आ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मंगलौर (रुड़की)। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम ठसका में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    यह मामला एक मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में मुर्गी दाना चोरी होने से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर 10 बैग मुर्गी दाने के बरामद किए हैं।

    मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ठसका निवासी रेखा रानी ने गांव में ही एक जगह किराए पर लेकर मुर्गी फार्म का संचालन शुरू किया था। 8 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने फार्म के गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखे 90 बैग मुर्गी दाना चोरी कर लिए थे।

    दाने की इतनी बड़ी खेप चोरी होने से फार्म मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद 18 जनवरी को तहरीर के आधार पर धर्मवीर और भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था पुलिस तभी से इन आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही थी।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों में से एक आरोपित धर्मवीर निवासी ग्राम ठसका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपों की निशानदेही पर 10 बेग मुर्गी दाने के भी बरामद किए हैं।

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि नाम जद दूसरे आरोपित और चोरी किए गए अन्य सामान को खरीदने वाले की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दो आरोपित अरेस्ट

    यह भी पढ़ें- रुड़की में सम्मोहन का शिकार युवक, ठगों ने खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये