कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में तैयारी तेज, पड़ोसी राज्यों से बनेगी साझा रणनीति
हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। जागरण
HighLights
कांवड़ मेला 2026 को दिव्य, भव्य बनाने की तैयारी।
पड़ोसी राज्यों संग सुरक्षा, यातायात पर प्रभावी समन्वय।
श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के निर्देश भी दिए।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।
शुक्रवार को सीसीआर सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है, जिसमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए तैयार कार्ययोजना का समय रहते परीक्षण भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी विभाग अपनी तैयारियों को शीघ्र अंतिम रूप दें। यातायात प्रबंधन, पार्किंग, डायवर्जन योजना और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सुधार किए जा सकें।
खबरें और भी
गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेज गति से पूरा किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे यात्रा का संचालन पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से कराया जा सके।
बैठक में निम्न लोग रहे मौजूद
- जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी
- महापौर किरण जैसल
- विधायक आदेश चौहान
- ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर
- भगवानपुर विधायक ममता राकेश
- झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र
- पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद
- दायित्वधारी ओम प्रकाश जमदग्नि
- जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशु चौधरी
- लव शर्मा
- दायित्वधारी नितिन गौतम
- नगर आयुक्त नंदन कुमार
- प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध
- अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार
- अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ
- एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह
- सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह
कांवड़ यात्रियों पर होगी पुष्पवर्षा
जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराने के भी निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह उत्तराखंड की अतिथि देवो भवः की परंपरा और श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करते हुए प्रत्येक व्यवस्था समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
विभागीय प्रगति की दी जानकारी
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के लिए समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।
वहीं, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, पार्किंग, डायवर्जन और पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
श्रद्धालुओं की संख्या 42 लाख पार
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। दो जुलाई तक चारधाम एवं हेमकुंड साहिब में कुल 42 लाख 72 हजार 40 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
इनमें यमुनोत्री धाम में साढ़े छह लाख, गंगोत्री धाम में 6.76 लाख, केदारनाथ धाम में 13.81 लाख, बदरीनाथ धाम में 14.14 लाख और हेमकुंड साहिब में 1.68 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान Ganga Expressway और Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर चलेंगे वाहन
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, पहली बार ITMS कैमरों से होगी निगरानी; गाजियाबाद में 50 से ज्यादा एंबुलेंस तैयार