यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिव की भक्ति में समर्पित जीवन सार्थक:कैलाशानंद
हरिद्वार श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि संसा ...और पढ़ें

हरिद्वार: श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि संसार में भगवान शिव के समान कोई नहीं है। शिव की उपासना से बढ़कर कोई उपासना नहीं व उनके मंत्रों से बढ़कर कोई मंत्र नहीं है। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव की सेवा व भक्ति में समर्पित हो जाना ही मानव जीवन की सार्थकता है। जिस भक्त पर भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सृष्टि में शिव मात्र एक ऐसे देव हैं जो भक्त की सूक्ष्म आराधना एवं जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सावन माह में जब भगवान विष्णु शयन के लिए चले जाते हैं तो भगवान शिव ही कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में साक्षात विराजमान रहकर संसार का संचालन करते हैं। इस मौके पर पंडित पवन दत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पांडे, पंडित वासु, पंडित कृष्णम, अंकुश शुक्ला, सागर ओझा, बाल मुकुन्दानंद ब्रह्मचारी, अनुज दुबे, अनुराग वाजपेयी, पंडित शिवकुमार आदि मौजूद रहे। (संस)