Krishna Janmashtami पर कान्हा की भक्ति में रंग जाएगा हरिद्वार... कड़ी सुरक्षा, मजिस्ट्रेट तैनात
जन्माष्टमी पर्व पर हरिद्वार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 4 सितंबर को होने वाले पर्व के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मंदिरों में झांकियों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी ने बढ़ाई बाजार की रौनक, 30% बढ़ सकता है कारोबार; 40 हजार करोड़ का अनुमान
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सतर्कता बरतने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली, जल संस्थान को पेयजल और नगर निगमों को विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
