विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: रोडवेज डिपो के टॉयलेट में घुस गए युवक-युवती, 15 मिनट बाद बाहर निकले तो जुटी थी भीड़

Published: Tue, 29 Oct 2024 08:32 AM (IST)

रुड़की के रोडवेज डिपो में एक प्रेमी युगल के शौचालय में कपड़े बदलने की घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया। ...और पढ़ें

रोडवेज बस अड्डा परिसर में जमा भीड़: जागरण
रोडवेज बस अड्डा परिसर में जमा भीड़: जागरण

HighLights

  1. कॉलेज के कपड़े बदलने के लिए घुसे टॉयलेट में
  2. लड़के ने माफी मांगी, मामला हुआ शांत

जागरण संवाददाता, रुड़की। रोडवेज डिपो के शौचालय में प्रेमी युगल में कपड़े बदलने के लिए घुस गया। जैसे ही युगल बाहर निकला तो कर्मचारियों ने इन्हें पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

युवक ने बताया कि वह कॉलेज के कपड़े बदलकर कहीं घूमने के लिए जाने वाले थे। कर्मचारियों ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। माफी मांगने के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। इस दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति रही ।

छात्रा के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा था एक युवक

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक अपने साथ एक छात्रा के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा। दोनों रोडवेज वर्कशॉप के पास बने शौचालय में मौका पाकर घुस गये। इसी बीच उन्हें शौचालय में घुसता देख कर्मचारी वहां पर पहुंच गये। सभी कर्मचारी शौचालय के गेट के बाहर खड़े हो गये। करीब 15 मिनट के बाद दोनों बाहर निकले। जैसे ही दोनों बाहर आये तो छात्रा स्कूल की ड्रेस की वजाये दूसरे कपड़ों में थी।

कर्मचारियों को बाहर देखकर दंग रह गया युगल

कर्मचारियों को बाहर देखा तो युगल दंग रह गया। कर्मचारियों ने इन्हें एक साथ अंदर जाने की वजह पूछी तो वह सकपका गए। काफी देर पूछताछ करने के बाद युवक ने बताया कि दोनों नारसन क्षेत्र के है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले शादी समारोह में उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से इनकी दोस्ती हो गई और प्रेम संबंध बन गये।

चोरी छिपे कहीं घूमने जा रहे थै

युवक ने बताया कि वह छात्रा को आज चोरी छिपे कहीं घूमाने के लिए ले जाने वाला था। वह शौचालय में छात्रा के कपड़े बदलवाने के लिए गया था। जिससे की वह बाहर घूमने जा सके। इसके बाद कर्मचारियों ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। युगल ने माफी मांगी और इसके बाद इन्हें वहां से जाने दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ रही।

ये भी पढ़ेंः Dhanteras 2024: धनतेरस पर आज एक घंटा 42 मिनट रहेगा पूजन का मुहूर्त, इस तरह करें पूजा

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: दीपावली बाद बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदलेगा, ठंडाई की जगह केसरयुक्त गर्म दूध का भाेग

इस बावत रुड़की परिवहन डिपो के एजीएम केके मल्होत्रा का कहना है कि युगल को स्वजन की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई।

चाकू के साथ पकड़ा

कोतवाली पुलिस ने धोबी घाट के पास से शहजाद उर्फ सुक्का निवासी बंदारोड माहिग्रान कोतवाली रुड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये शहजाद उर्फ सुक्का पुत्र जमशेद निवासी नवाबी वाली गली बन्दा रोड़ माहीग्रान कोतवाली रुड़की से चाकू बरामद किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।