विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में कलियर के अजमेर बाजार में भीषण आग का तांडव, कई दुकानें जलकर खाक

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:30 AM (IST)

रुड़की के कलियर स्थित अजमेर बाजार में भीषण आग लगने से 4-5 दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों का नुकसान हुआ।

HighLights

  1. कलियर के अजमेर बाजार में लगी भीषण आग

  2. आग से 4-5 दुकानें जलकर हुईं खाक

  3. लाखों के नुकसान की आशंका, कारण अज्ञात

जागरण संवाददाता, कलियर (रुड़की)। कलियर के अजमेर बाजार में भीषण आग लग गई। आग से करीब 4 से 5 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।

दरगाह साबिर पाक के पहाड़ी गेट के पास अजमेर बाजार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने 4-5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। आग की विकराल लपटों और धुएं से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत की।

आग की चपेट में आने से कई दुकानों और उनमें रखा सामान जलकर नष्ट होने की सूचना है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- पटना में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

यह भी पढ़ें- रांची में 1305 कोचिंग संस्थानों की होगी जांच, फायर सेफ्टी और नक्शा पास न होने पर सील होंगे भवन