Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति के साथ चार धाम यात्रा से लौट रही नविविवाहिता नंदा देवी एक्सप्रेस से गायब, लक्सर में FIR दर्ज

    Updated: Thu, 07 May 2026 09:59 PM (IST)

    पति के साथ चार धाम यात्रा से लौट रही नवविवाहिता नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. नवविवाहिता नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमय ढंग से लापता।

    2. पति के साथ चार धाम यात्रा से लौट रही थी।

    3. लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, लक्सर। पति के साथ चार धाम यात्रा कर दो दिन पूर्व लौट रही नवविवाहिता नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला का मोबाइल मोबाइल स्विच आफ आने पर पति ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। 

    स्वजनों ने मोबाइल की लोकेशन रेलवे बाईपास बहादुरपुर की मिलने पर लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। स्वजन लक्सर रेलवे स्टेशन भी पहुंचे और जीआरपी से मदद मांगी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं चलने पर स्वजनों ने स्टेशन मैनेजर के समक्ष हंगामा भी किया।

    नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में गाजियाबाद के लिए हुए थे सवार 

    कानपुर उत्तर प्रदेश के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित मछलियां रोड निवासी मनीष सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रज्ञा के साथ चार धाम यात्रा पर गए थे। पांच मई को नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में गाजियाबाद के लिए सवार हुए थे। उनका रिजर्वेशन कोच बी-2 का था। पत्नी की सीट नंबर-59 और उनकी 64 थी। देहरादून से देर रात ट्रेन चलने के बाद वह अपनी-अपनी सीट पर सो गए थे।

    मनीष के मुताबिक ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंचने पर आंख खुली तो सीट पर पत्नी नहीं थी। उन्होंने ट्रेन में पत्नी को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच आफ था। उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन नंबर-139 पर भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने स्वजनों को बताया कि उसकी पत्नी प्रज्ञा रास्ते में गायब हो गई। सूचना पाकर महिला का भाई विभव और जेठ दीपक कानपुर से हरिद्वार पहुंच गए।

    खबरें और भी

    महिला के मोबाइल की लोकेशन बाईपास मार्ग बहादुरपुर खादर के पास मिलने पर घटना की जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद स्वजन रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक, आसपास के क्षेत्रों, होटल और अस्पतालों में भी खोजबीन शुरू की, लेकिन 36 घंटे बाद भी महिला का सुराग नहीं मिला।

    सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

    स्वजनों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई को अधिकांश बंद पड़े मिले। ऐसे में महिला की गतिविधियों का कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाया। स्वजनों ने सवाल उठाया कि चार धाम यात्रा चरम पर है। हजारों यात्री रोजाना आवाजाही कर रहे हैं, इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे।

    परिजनों का कहना है कि यदि कैमरे चालू होते तो महिला के लापता होने की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती थी। उनका आरोप है कि रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सुराग हाथ से निकल गए। स्टेशन मैनेजर केआर मीणा ने बताया कि अर्धकुंभ की तैयारियों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। अभी पुराने कैमरे सही हालत में हैं।