Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत; 15 घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 18 Aug 2017 09:02 PM (IST)

    यूपी के सैफई से हरिद्वार आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 घायलों को अस्पताल भर्ती कराया ग ...और पढ़ें

    हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत; 15 घायल
    हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत; 15 घायल

    हरिद्वार, [जेएनएन]: यूपी के सैफई के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार में सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

    हादसे की वजह एनएच में गड्ढे बताई जा रही है। बस में सैफई क्षेत्र के आसपास के गांव के करीब 55 लोग सवार थे, जो तीर्थस्थलों के भ्रमण के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र से उनकी बस हरिद्वार पहुंची और यहां से सभी ऋषिकेश जा रहे थे। अलकनंदा होटल के निकट एक गड्ढ़े पर बस उछल गई और सड़क किनारे पलट गई। 

    इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में विद्याराम (55 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। 15 घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं।  हादसे के बाद से बस चालक और परिचालक फरार हो गए। 

    यह भी पढ़ें: मसूरी में कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

    यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, तीन घायल

    यह भी पढ़ें: खाई में कार गिरने से नैनीताल के होटल व्यवसायी घायल