विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाई में कार गिरने से नैनीताल के होटल व्यवसायी घायल

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 08:50 PM (IST)

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर बेकाबू कार करीब करीब दो सौ मीटर गहरे में जा गिरी। हादसे में नैनीताल के ...और पढ़ें

खाई में कार गिरने से नैनीताल के होटल व्यवसायी घायल
खाई में कार गिरने से नैनीताल के होटल व्यवसायी घायल

रानीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर बेकाबू कार करीब करीब दो सौ मीटर गहरे में जा गिरी। हादसे में नैनीताल के एक होटल व्यवसायी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। 

नैनीताल के होटल व्यवसायी आलोक चौधरी पुत्र घनश्याम लाल चौधरी वैगनआर कार यूके 04के 3467 से रानीखेत गए थे। नैनीताल वापस लौटते वक्त स्टेट हाईवे पर पातली के समीप कार असंतुलित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे कुजगढ़ नदी की ओर जा गिरी। 

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने कार में फंसे घायल व्यापारी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद गरमपानी के व्यापारी राजेंद्र गोस्वामी उन्हें निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

यह भी पढ़ें: रायवाला में बस और सूमो की भिड़ंत, एक की मौत

यह भी पढ़ें: टिहरी में बेकाबू ट्रक ने दंपती को रौंदा, मौके पर मौत  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।