Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिरान कलियर में नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:44 AM (IST)

    नाबालिग के अपहरण के मामले में पिरान कलियर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कलियर। पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया।

    पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

    पुलिस के अनुसार 27 जून को बेड़पुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को सोहलपुर निवासी नितिन उर्फ रामकुमार (20 वर्ष) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

    मुकदमा दर्ज कर तत्काल शुरू की जांच

    तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर सीओ द्विवेश उपाधियाय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

    टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ बेड़पुर, इमलीखेड़ा, कलियर, रुड़की मार्ग, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और बाजारों में सघन तलाश अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने माजरी चौक, इमलीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता को नियमानुसार जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर संरक्षण में भेज दिया गया।

    कोतवाली कलियर प्रभारी सीओ दिव्येश उपाधियाय ने बताया की पूछताछ मे आरोपी ने बताया की वह नाबालिग को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी